कोरोना काल में सरकाघाट उपमंडल की महिलाएं मनरेगा मे कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है । कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण लोग घरों में ही दुबके पड़े हैं ।कई लोग हर दिन महंगाई और बेरोजगारी का रोना रो रहे हैं ।इसके विपरीत सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के वार्ड जबोठ की महिलाएं मनरेगा मे कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है ।

मनरेगा कार्य स्थल पर महिलाएं सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते हुए कार्य कर रही हैं ।
ज्यादा जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान रवि राणा ने बताया कि करोना काल में मनरेगा इन ग्रामीण महिलाओं के लिए संजीवनी बनी हुई है ।

महिलाएं मास्क लगाकर मनरेगा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है ।उन्होंने मनरेगा कार्य कर रही सभी महिलाओं और पंचायत वासियों से अपील करते हुए कहा कि 2 गज की दूरी तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें । कार्यस्थल पर सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।

स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना हर पंचायत वासी का कर्तव्य है और सभी इसका पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...