कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ कोविड फंड में देंगे अपनी 3 माह का वेतन 

--Advertisement--

Image

धर्मशाला राजीव:

कोरोना के खिलाफ लडाई में कई बडी हस्तियां आगे आ रही हैं। ऐसे में कांगड़ा के सबसे बड़े जिला परिषद के चेयरमैन रमेश सिंह बराड़ ने हमेशा कोविड के खिलाफ मुहिम में अपना योगदान दिया है। रमेश बराड़ ने कोरोना की पहली लहर के दौरान सैकड़ों असहाय लोगों को राशन बांटने के अलावा सेनेटाइजर, मास्क और नकद मदद की थी।

इसी कड़ी में अब जब कोरोना की दूसरी लहर चल रही है,तो उन्होंने अपनी 3 माह की सैलरी मुख्यमंत्री कोविड-17 फंड में देने की घोषणा की है। रमेश बराड़ ने बताया कि वह अपनी 3 माह की सैलरी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इससे कई लोग रोजाना संक्रमित हो रहे हैं।

ऐसे में हम सबको मिलकर इस लड़ाई में सहयोग करना होगा। बराड़ ने लोगों से आग्रह किया कि वे जिनकी उम्र 45 साल हो गई है, वे सभी वैक्सीन लगवाएं। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। रमेश बराड़ ने उम्मीद जताई कि जल्द ही 18 से 44 साल के लोगों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी।

इस आयु वर्ग में 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी। इससे हालात सुधर जाएंगे। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अगले दस दिन तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है। इसमें प्रदेश की समस्त जनता को अपना सहयोग देना हेागा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को कई तरह की छूट दी है। लोगों को इस छूट का नियमों में रहकर फायदा लेना होगा।

यह हमारा फर्ज है कि हम भीड़ न जुटाएं। बिना मास्क और सेनेटाइजर के बाहर न निकलें। जब जरूरत हो,तभी वे घर से बाहर निकलें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...