दो गुटों में बंटे निजी बस संचालक, जिला कांगडा़ से सवारियां लेकर बस मनाली रवाना

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में निजी बसों की हडताल से निजी बस संचालक दो गुटों में बंट गए हैं। शुक्रवार सुबह जिला कांगडा की बड़ी निजी बस संचालक ने हड़ताल से किनारा कर सवारियों को उनके गंतव्य स्थान तक पंहुचाना शुरू भी कर दिया।

मंडी के रवाना हुई निजी बस मनाली तक जाएगी। इधर टैक्सी यूनियन जोगेंद्रनगर भी हड़ताल से लौट आए हैं इससे आम जनता का सफर ओर भी सुगम हो गया है इससे पहले हड़ताल यात्रियों के लिए परेशानी बन चुकी थी हांलाकि काफी संख्या में निजी बस संचालक अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं।

अपनी मांगो को लेकर मंडी जिला में यह हड़ताल बीते कुछ दिनों से जारी है जिसमें अब अलग अलग धड़ हडताल से  किनारा कर रहे हैं इससे हडताल टूटने की अधिक संभावना बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...