एक तरफ धारा 144 और उसके साथ कर्फ्यू अपने आप में विरोधाभास- कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विसंगतियों के चलते कोरोना की बढ़ती लहर पर इन बंदिशों से कोरोना संक्रमण की चेन शायद ही टूट सकें।उन्होंने कहा कि एक तरफ धारा 144 और उसके साथ कर्फ्यू अपने आप में विरोधाभास है।उन्होंने कहा कि  तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार को कड़े कदम उठाने की बहुत ही जरूरत है,जो वह नही उठा पा रही है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि देश मे बढ़ते कोरोना की चिंता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी शुरू से ही इस महामारी के प्रति सरकार को चेताते रहें पर उस समय सरकार ने इसे गम्भीरता से नही लिया और आज इसका परिणाम देश के सामने है।उन्होंने कहा कि देश मे कोरोना अब लहर नही सुनामी बनती जा रही है जिसके चलते लाखों लोग अपनी जान गवां चुके है।उन्होंने कहा कि अभी दूसरी लहर खत्म नही हुई है अब तीसरी लहर की सम्भाबना भी जताई जा रही है जो इन दोनों से अधिक खतरनाक बताई जा रही है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश इस समय कोरोना की बड़ी विकट स्थिति से गुजर रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी फिजूलखर्ची को बंद करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदढ़ करने पर जोर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर कड़े फैंसले लेने में सक्षम नही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कोरोना को लेकर जनहित में अगर कोई कड़ा फैसला सरकार लेती है तो कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी।उन्होंने सरकार से मांग की कि वह कोरोना बारे अपनी नीति स्पष्ट करें।उन्होंने सरकार पर सचेत किया कि वह कोरोना को लेकर प्रदेश को प्रयोगशाला न बनाए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...