विभाग ने जारी किया अलर्ट, 11 तक छाए रहेंगे बादल

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर,चंबा व डलहौजी में छह व सात मई दो दिन मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उक्त क्षेत्रों में भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश में 11 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। हालांकि दोपहर बाद शीतलहर का प्रवाह शुरू हो गया था। मगर दिन के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी आई है।

अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। चंबा में सबसे ज्यादा सात डिग्री तक का इजाफा आया है। सुंदरनगर में पांच, नाहन में छह, कांगड़ा में तीन, डलहौजी चार व बिलासपुर में दो डिग्री तक पारा चढ़ा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन भारी बारिश होगी। प्रदेश में 11 मई तक मौसम खराब बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...