डॉक्टरों की पहल, कोरोना संक्रमित महिला का मनाया जन्मदिन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव
सरकार, प्रशासन और मेडिकल स्टाफ अस्पतालों में उपचाराधीन कोविड संक्रमित लोगों के उपचार के साथ साथ उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पहल कर रहा है। मेडिकल कालेज टांडा में दस दिन पहले उपचार के लिए भर्ती हुई लंबागांव क्षेत्र की कोरोना संक्रमित एक महिला की खुशी का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा जब पीपीई किट्स पहने डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने वार्ड में जाकर हैप्पी बर्थ डे का गीत गुनगुनाया और केक काटकर खुशियां मनाईं, क्यांेकि बुधवार को उक्त महिला का जन्म दिन था।
मेडिकल कालेज टांडा के प्रिंसिपल डा भानू अवश्थी ने कहा कि मेडिकल कालेज टांडा में उपचाराधीन कोविड संक्रमित रोगियों की सही उपचार और उचित देखभाल के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही रोगियों का मनोबल बना रहे इस के लिए डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ नियमित तौर पर रोगियों के साथ सीधा संवाद कायम कर रहे हैं ताकि सभी रोगी कोरोना को हराकर सकुशल घर पहुंच सकें।
उन्होंने बताया कि लंबागांव क्षेत्र की तीस वर्षीय महिला 24 अप्रैल को करोना से गंभीर रूप से संक्रमित स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुई थी तथा अब उसकी हालत में लगभग पूरा सुधार हो चुका है। उक्त तीस वर्षीय महिला ने भी मेडिकल कालेज टांडा प्रबंधन तथा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज टांडा में रोगियों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा रही है तथा मेडिकल स्टाफ भी दिनरात रोगियों की बेहतरीन तरीके से सेवा में तत्पर है।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड के उपचार के लिए निर्धारित कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं तथा रोगियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इस के लिए अतिरिक्त मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड रोगियों के मन में किसी भी तरह का भय न हो इस के लिए भी मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टाफ काउंसलिंग भी कर रहा है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सभी नागरिकों का रचनात्मक सहयोग भी जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...

दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, वजह है खास

हिमखबर डेस्क भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय नई दिल्ली से शिमला...