छन्नी बेल्ली में सास-बहू चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

डमटाल (शर्मा): डमटाल थाना के अंतर्गत नशे का गढ़ माने जाने वाले गांव छन्नी बेल्ली में डमटाल पुलिस ने दबिश के दौरान सास-बहू को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। गांव छन्नी में डमटाल पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस ने अपनी टीम सहित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरमेशी के घर को पुलिस ने कब्जे में लेकर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने घर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 8.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। नशे की खेप को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी गुरमेशी और पिंकी (रिश्ते में सास-बहू) को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों सास-बहू पिछले काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थीं और अपने घर से नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रही थीं, जिस पर पुलिस ने अपनी नजर बनाई हुई थी। वहीं बनाई गई रणनीति के तहत डमटाल पुलिस ने आरोपी महिलाओं के घर में दबिश देते हुए उन्हें चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान चिट्टे सहित 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...