कांगड़ा सेवियर रियल कोरोना वॉरियर:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

हिमाचल में इन दिनों जैसे करोना रफ्तार पकड़ रहा है वह काफी चिंताजनक हो चुका है।

प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन कोरोना से लड़ने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं, परंतु केवल सरकार और प्रशासन ही कोरोना से लड़ने के लिए काफी नहीं है, हर प्रदेश वासी का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सरकार और प्रशासन का साथ दे।

अस्पतालों में इन दिनों रक्त की भारी कमी चल रही है, कोरोना के मरीज, थैलेसीमिया से ग्रसित व्यक्ति, डिलीवरी केस और डायलिसिस करवाने वाले पेशेंट के लिए करोना एक बड़ी समस्या बन चुका है, जरूरतमंद लोगों को रक्त के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसलिए इस कमी को पूरा करने, जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था रोजाना अस्पतालों में 4 से 5 यूनिट रक्तदान करके लोगों की जिंदगियां बचा रही है।

इस कड़ी में कांगड़ा सेवियर के उपप्रधान व कांगड़ा सेवियर की शाखा धर्मशाला सेवियर के संयोजक तरुण धीमान जी अपनी टीम के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 3 दिनों में 10 से 11 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया, जिसमें एक रेयर ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव भी शामिल था।

 

कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी सदस्य मुनीश रेहलिया, पवन गुप्ता, राजीव कुमार, मुनिश भल्ला, शिव शंकर परविंदर सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में लोग आगे आकर रक्तदान करके प्रदेश प्रशासन और प्रदेश सरकार का साथ अवश्य दें, क्योंकि अकेले यह जंग जीतना बेहद मुश्किल है, सबका साथ है तो मुमकिन है। कांगड़ा सेवियर्स द्वारा करीब 60 लोगों की सूची जोकि लॉकडाउन के समय में भी अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध है ,कांगड़ा प्रशासन को सौंप दी गई है तथा शीघ्र ही इस तरह के वॉलिंटियर्स की सूची धर्मशाला प्रशासन को भी सौंप दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...