तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जीत के उपरांत हो रही गुंडागर्दी के विरोध में जवाली भाजपा ने विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पण्डित:

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार व तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जीत के उपरांत हो रही गुंडागर्दी के विरोध में जवाली भाजपा ने विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है तथा अभी तक 140 लोग मौत का ग्रास बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि घटनाओं पर रोक लगाने में न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोई कदम उठाया है और न ही प्रशासन को कदम उठा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए तथा घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल भेजा जाए।

विश्रामगृह जवाली से लेकर मिनी सचिवालय जवाली तक विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में जोरदार रैली भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तथा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने सहित ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...