विधायक अर्जुन सिंह ने किया सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण।

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पण्डित:

जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने बुधवार को सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा। विधायक अर्जुन सिंह ने वैक्सिनेशन प्रक्रिया, थ्रोट सैंपल, रैपिड टेस्ट सहित अन्य प्रक्रियाओं को जांचा तथा हर वार्ड में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों सहित तमीरदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा कि उनको चिकित्सा सुविधा सही मिल रही है या नहीं।

सिविल अस्पताल के स्टाफ द्वारा अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने, आइसोलेशन वार्ड बनाने व वेंटीलेटर सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल जवाली में कोरोनाकाल को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जाना व आक्सीजन सिलेंडर होना अति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पांच आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा कोरोनाकाल मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो विधायक निधि से वेंटीलेटर उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता को सिविल अस्पताल जवाली में पांच आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आदेश दिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिया कि हर मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए तथा किसी की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आनी चाहिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश राणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजवा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश निखिल, आईटी संयोजक अंकुर भड़वाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री गोवर्धन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलेरिया, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, महेषु, सतीश गोल्डी सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...