4 साल से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वडेड का भवन उद्घाटन के इंतजार में

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम

कोरोना के हर जगह बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विकासखंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत कोटला में अनूठी पहल की है तथा पंचायत प्रतिनिधि वह ग्रामीण मिलकर कोरोना को हराएगे । पंचायत सदस्य व उपप्रधान मंगल सिंह से मिलकर गांव में बाहर से आने वाले लोगों को तुरंत होम क्वारंटाइन करवाया जा रहा है तथा आशा वर्करों की मदद से इनका टेस्ट करवाया जाएगा ।

गांव में फेरी लगाने वाले व संदिग्ध लोगों को गांव में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है । करोना काल मे प्रशासन तथा सभी प्रकार के कार्यकर्ता अपने – अपने तरीके से लोगो की सेवा और सुझाब दे रहे हैं । वही कोटला पंचायत के उपप्रधान मंगल सिंह अपनी टीम के साथ लोगों की सेवा में दिन – रात जुटे हुए हैं।

कोटला पंचायत की वार्ड- नंबर 1 पंचायत सदस्य सुमन बाला, उप प्रधान मंगल सिंह व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग , विधायक अर्जुन ठाकुर , मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की हैं कि बड़ेड गॉव मे बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जो पिछले चार साल से तैयार है। और उद्घाटन के इंतजार में है। और इस समय मरीजों का उपचार महिला मंडल के एक छोटे से कमरे मे हो रहा है ।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसे नए भवन में ले जाने की आवाज कई बार उठा चुके हैं । मगर प्रशासन ने यह कहकर टाल दिया जाता है कि इसका उद्धघाटन करने स्वास्थय मंत्री आएंगे । पिछले चार साल से मंत्रियों के विभाग बदलते रहे है । लेकिन 4 साल बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है ।

उपप्रधान मंगल सिंह ,वार्ड मेंबर सुमन वाला , सुखलाल , महेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, हरदयाल सिंह, राजेंद्र कुमार, हंसराज, महिला मंडल प्रधान रामादेवी , प्रीतम सिंह, साहनी देवी , चैन सिंह, फागण सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग , स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर , स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन में शिफ्ट करवाया जाए । ताकि मरीजो का सही सुविधा मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...