सरकार कर रही निजी बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय- जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार निजी बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा जब पूरा देश कोरोना महामारी से झुझ रहा है। इस समय जंहा सरकार को आम जनता को आर्थिक मदद करनी चाहिए थी। उस समय सरकार निजी ऑपरेटरों के ऊपर आर्थिक बोझ डाल रही है। जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन पहले सरकार के तरफ से आदेश जारी हुए है कि बसों को 50 फीसदी कैपिसिटी के साथ चलाया जाए। जब बसें 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी तो ऐसी स्थिति में जो सरकार द्वारा टैक्स निजी ऑपरेटरों से लिया जाता है। वह भी 50 फीसदी ही होना चाहिए। साथ मे इंसोरेंस भी 50 फीसदी होनी चाहिए।

पर हिमाचल में स्थिति विपरीत बनी हुई है। जब कोरोना की पहली लहर चली थी तब भी सरकार द्वारा 100 फीसदी टैक्स ओर इंसोरेंस ऑपरेटरों से वसूली गई । इसके चलते पिछले कल से पूरे प्रदेश में निजी ऑपरेटरों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इस हड़ताल का युवा कांग्रेस समर्थन करती है।

साथ मे उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि जब उन्हें पता था कि निजी ऑपरेटर हड़ताल पर है तो ऐसी स्थिति में उन्हें बसों के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे। पिछले कल देखने मे आया कि कुछ रूटों पर बसें 50 फीसदी से अधिक सवारियों के साथ चली। उन्होंने कहा कि इस समय जब देश मे कोरोना की प्रचंड लहर चल रही है। तो ऐसे समय मे सरकार का दायित्व बनता है कि कोरोना से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएं।

आशीष ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है जल्द से जल्द निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को सुने और जल्द से जल्द इनकी हड़ताल को समाप्त करवाएं ताकि कोरोना महामारी के ऊपर भी नियंत्रण पाया जा सके और साथ मे लाखों रुपये का कर्ज लेकर जो ऑपरेटर अपनी सेवाएं जनता को दे रहे हैं उन्हें भी थोड़ी बहुत राहत मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...