18 साल के युवाओं को वेक्सिनेशन उपलब्ध न होना सरकार की व्यवस्था की खोल रहा पोल

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोगों का दुख दर्द समझने और उसे दूर करने में पूरी तरह विफल सावित हो रही है।प्रदेश में बढ़ता कोरोना का कहर और 18 साल के युवाओं को वेक्सिनेशन उपलब्ध न होना सरकार की व्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।
हिमराल ने यहां एक बयान में कहा कि आज निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल व उनकी बसें न चलने की बजह से लोगों को अपने दैनिक कामकाज पर आने जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी है।सरकार न तो निजी बस ऑपरेटरों की मांगों पर ही कोई विचार कर रही है और न ही लोगों को अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करवा रही है।
हिमराल ने कहा कि सरकार ने कोरोना की बजह से 50 प्रतिशत सवारियों को लाने ले जाने की हिदायत दे रखी है इस बजह से आज यहां यात्रियों में अफरातफरी के साथ उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।अधिकतर बसें पीछे से ही फूल आने की बजह से बीच के स्टॉपेज पर खड़े लोगों को बसें रुकी ही नही,मजबूरी में लोगों को पैदल ही आना जाना पड़ा है।
हिमराल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लोगों की सुविधा के लिए निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जाए।उन्होंने सरकार से निजी बस ऑपरेटरों से उनकी मांगों पर विचार करने व हड़ताल खत्म करवाने की मांग भी की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...