कांगड़ा व्यापार मंडल का फैंसला सुबह 9:00 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकाने

--Advertisement--

Image

कांगडा, राजीव जस्वाल

आज दिनाँक 3 मई को व्यापार मंडल कांगड़ा की बैठक प्रधान वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कांगड़ा शहर की तमाम दुकानों को खोलने एवं बंद करने का समय निर्धारित किया गया।

इस दौरान शहर के करीब 40 दुकानदारों ने इस बैठक में भाग लिया, जिन की विभिन्न समय सारणी की मांग के रहते फैसला लेने में देरी हुई।

अंत में व्यापार मंडल ने बैठक में मौजूद सभी दुकानदारों की सर्वसहमति के उपरांत यह फैसला लिया कि कांगड़ा व्यापार मंडल के अंतर्गत आने वाली दुकाने सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक की खुली रहेगी।

इसके अंतर्गत शहर की तमाम दुकानें, जिम, रेस्टोरेंट्स, ढाबे शामिल रहे। रेस्टोरेंट के मालिकों को शाम 5:00 बजे के बाद खाना पैक करके देने की छूट दी गई है और इस बारे में भी समझा दिया गया है कि जो भी प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी व्यक्ति को ढाबे या रेस्टोरेंट में बिठाकर खाना नहीं खिला सकते।

कांगड़ा व्यापार मण्डल का ये फैसला कल 4 मई 2021 से तुरन्त प्रभाव से अगली बैठक तक लागू रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...