गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत खबली दोसड़का गांव की 24 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला शालू पत्नी विवेक कुमार का शव पंखे से लटका हुआ था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए उसे तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति, सास, चाचा ससुर व चाची सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शालू आठ माह के गर्भ से थी।

ससुराल पक्ष ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने शालू को रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल में पंखे से लटका देखा तो दंग रह गए। उन्होंने शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं, मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी शालू की शादी अगस्त, 2020 को विवेक कुमार से हुई थी।

आरोप लगाया कि शालू का पति विवेक, सास, चाचा ससूर व चाची सास उसे दहेज के लिए अकसर तंग किया करते थे। शालू ने फोन पर उन्हेंइस बारे में बताया भी था। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी ने अगर पंखे से फंदा लगाया था ससुराल पक्ष ने इस बारे उन्हें सूचित क्यों नहीं किया। उन्होंने उपायुक्त व एसपी कांगड़ा से मांग की है कि शालू के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए।

उधर पुलिस देहरा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...