कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ी देगा वन निगम

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कोविड संक्रमण के फैलने के साथ ही अब मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालात यह हैं कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह से लेकर लकड़ी तक का संकट खड़ा होने लगा है। इसे देखते हुए अब राज्य वन विकास निगम ने कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार कराने वाली एजेंसियों को मुफ्त में लकड़ी मुहैया कराने का फैसला लिया है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने निगम के सभी डिपो को स्टैंडबाय कर दिया है।

निर्देश दिए हैं कि वह फिलहाल डिपो में मौजूद लकड़ी की बिक्री न करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर वन भूमि को अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लाने के लिए इजाजत देने भी कह दिया गया है। इस क्रम में शिमला में पहले ही कनलोग में वन भूमि को जेसीबी लगाकर साफ कराया जा चुका है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर शेड नहीं बनाया जा सकता, लेकिन शवों के अंतिम संस्कार के लिए वन विभाग की जमीन व लकड़ी मुहैया कराई जाएगी।

बता दें, प्रदेश में कोरोना से तकरीबन हर रोज 25 से 30 लोगों की मौत हो रही है। चूंकि इन शवों का कोविड प्रोटोकाल के तहत ही अंतिम संस्कार किया जा सकता है। ऐसे में बड़ी संख्या में शवों के आने से संस्कार के लिए जगह मिलने में मुश्किल आने लगी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...