शाइनिंग स्टार यूथ कल्ब ने सार्वजनिक स्थानों को किया सैनिटाइज, पुलिस चौकी में दिए मास्क,जनता से की मास्क पहनने की अपील

--Advertisement--

Image

लंज,निजी संवाददाता

शाइनिंग स्टार यूथ क्लब अपर लंज ने लंज अस्पताल, बाजार,पुलिस चौकी व पंचायत घर के साथ सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करवाया। साथ ही क्लब के सहयोग से 200 मास्क पुलिस चौकी लंज प्रभारी हाकम सिंह को भेंट किए।

*क्लब के अध्यक्ष गुगलु धीमान के बोल*

क्लब के अध्यक्ष गुगलु धीमान ने पुलिस चौकी प्रभारी हाकम सिंह से आग्रह किया कि जब भी वे सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क घूम रहे लोगों का चलान काटे तो उनको मास्क भेंट करें ताकि आम जनता इस बात को समझ सके कि 1000 रुपये का चालान करवा सकते हैं तो 10 रुपये का मास्क भी पहन सकते है।

गुगलु धीमान ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति बिना मास्क के दिखे तो स्वयं एक जागरूक इंसान बनकर उनको समझाए कि मास्क न पहनना कितनी बड़ी लापरवाही हो सकती है जिससे कि आप अपने आप को ही नहीं अपितु अपने घर परिवार को भी खतरे में डाल रहे हैं।

तथा बीमारी को गम्भीरता से ले और अपना व अपने परिवार का ख्याल रखे। लंज की जनता को किसी भी बात के लिए जरूरत पड़े तो आप किसी भी क्लब के सदस्य को बता सकते है क्लब आपके साथ सदैव खड़ा है।

*ये रहे मौजूद*

इस मौके पर क्लब के मीडिया प्रभारी साहिल ठाकुर,नीतीश शर्मा,मोहित,लक्की,आशीष,मीतु,अभी ,पंकज,अभिषेक सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...