श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली प्रशासन की हरसंभव मदद के लिए तैयार- मनजीत कौण्डल

--Advertisement--

Image

जवाली माधवी पण्डित

श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली ने अपनी एंबुलेस व शव वाहन कोरोनाकाल में प्रशासन को भेंट करने का मन बनाया है तथा इसके लिए जवाली प्रशासन से भी बात हो चुकी है।

श्री मणिमहेश लंगर सेवादल के अध्यक्ष मनजीत कौंडल ने बताया कि वर्ष 2020 में भी कोरोनाकाल में सेवादल द्वारा सन्त निरंकारी मिशन ढन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में करीब पांच महीने तक अपनी सेवाएं दी थीं तथा अब फिर से कोरोनाकाल में श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना संक्रमितों की सेवा करने का मन बनाया है।

उन्होंने कहा कि सेवादल के पास एक एंबुलेस व शव वाहन है तथा दोनों ही वाहन प्रशासन को कोरोना संक्रमितों की सेवा करने के लिए प्रशासन को दे दिए जाएंगे। इसकी एवज में प्रशासन से कुछ भी नहीं लिया जाएगा।

मनजीत कौंडल ने कहा कि प्रशासन अपनी मर्जी से इसकी सेवाएं दे सकेगा। उन्होंने कहा कि सेवादल के सदस्य बतौर वालंटियर्स भी सेवा देने को तैयार हैं। प्रशासन की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर सुनील दत्त, सुनील कुमार डिंम्पल, चन्द्र शेखर,प्रेम सिंह,लक्की स्टार,बन्टू मेहरा,सौरभ अत्री, समीर चौधरी,स्वतंत्र गोगी, दलजीत मन्हास, डॉ एनके शर्मा, एडवोकेट ललित शर्मा,वी के कनदोरिया,जितेंद्र त्यागी, अनिल छांगू ,अवतार सिंह, रवि कुमार,नारायण सिंह, मनीष कुमार, जिम्मी मेहरा, दीपक शर्मा,आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...