एसडीएम नूरपुर सुरिंदर ठाकुर ने आज वीकेंड बन्द को लेकर नूरपुर के चौगान और न्याजपुर बाज़ार का दौरा किया।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

एसडीएम नूरपुर सुरिंदर ठाकुर ने आज वीकेंड बन्द को लेकर नूरपुर के चौगान और न्याजपुर बाज़ार का दौरा किया। जहां अधिकतर दुकानदारों में शासन प्रशासन के आदेशों की अनुपालना करते हुए गैर जरूरी दुकाने बन्द रखी वहीं इक्का दुक्का दुकानदार प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आए।

जिसपर एसडीएम ने एसएचओ नूरपुर, नायब तहसीलदार देसराज ठाकुर और पुलिस दल के साथ इन दुकानदारों को प्रशासन का पाठ पढ़ाया।

एसडीएम सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि इन दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेक़िन इन्होंने उसे नजरअंदाज किया जिस कारण आज वो कार्रवाई करने को बाध्य हुए।

उन्होंने सभी गैर जरूरी दुकानदारों से आग्रह किया कि वो इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन का सहयोग करें जिससे इस महामारी से निपटने में सहयोग हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...