विधायक विशाल नेहरिया ने पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में लिए ओशिन शर्मा से सात फेरे

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

धर्मशाला से भाजपा के युवा विधायक विशाल नेहरिया और एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक हो गए। विधायक विशाल नेहरिया गद्दी संस्कृति के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विधायक ने गद्दी संस्कृति का परिचायक चोला पहना हुआ था, हालांकि उनकी दुल्हन ओशिन लहंगा पहने थीं।

विकासखंड रैत के साथ लगते गोह्जू के मंगलम पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए। ओशिन शर्मा शाहपुर हलके के रैत की रहने वाली हैं। ओशिन के पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार हैं, जबकि माता सुंदरी शर्मा राजस्व विभाग बंदोबस्त कार्यालय धर्मशाला में तैनात हैं। विवाह हिंदू रीति रिवाज मुताबिक हुआ ।

विधायक विशाल नेहरिया ने अपने सभी मित्रों व सगे संबंधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण अपने वाट्सएप के माध्यम से दिया। इस निमंत्रण संदेश में कोरोना से बचने का संदेश भी दिया गया था। उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण पत्र के साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी की पालना करने की सलाह दी थी।

विधायक विशाल नेहरिया व ओशिन शर्मा को फेसबुक व वाट्सएप के माध्यम से बधाई दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके मित्रों ने विशाल नेहरिया व ओशिन शर्मा के विवाह की तस्वीरें शेयर की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...