एक सप्ताह में न हुई बस ऑपरेटर्स की मांगें पूरी तो 3 मई से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

--Advertisement--

Image

जिला कांगड़ा प्राइवेट ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कांगड़ा को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में साफ किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर यदि निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया तो ऑपरेटर 3 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

जिला कांगड़ा प्राइवेट ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर पिछले आठ माह से अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास लगातार गुहार लगाते आ रहे हैं तथा सरकार भी बार-बार आश्वासन दे रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। निजी बस ऑपरेटर बढ़ती महंगाई एवं सवारिया कम होने के कारण बसे चलाने में असमर्थ है तथा आजकल भी 10 से 15 फीसद बसें प्रदेश में चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल, 2021 यानी हिमाचल दिवस के मौके पर 3 माह का 50 फीसद टैक्स माफ करने की घोषणा की जबकि पिछले 8 माह का टैक्स अभी भी बकाया है। बस ऑपरेटरों की मांगों में मुख्यतः टैक्स माफी एवं कार्यशील पूंजी को लागू करना है, लेकिन सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद भी इस पर कोई फैसला नहीं ले रही है।

हालांकि 25 मार्च, 2021 को प्रधान सचिव परिवहन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कि फैसला लिया गया था कि अप्रैल माह की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी तथा फैसला भी लिया जाएगा। लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की और न ही इस पर कोई फैसला हुआ है, इसलिए निजी बस ऑपरेटर अपनी बसें खड़ी करने को मजबूर है।

यह फैसला 24 अप्रैल, 2021 को प्रदेश निजी बस ऑपरेटर की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में लिया गया। यदि 8 दिन के अंदर सकारात्मक फैसला सरकार द्वारा नहीं दिया जाता तो हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के आह्वान पर विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूर होकर निजी बस ऑपरेटर 3 मई, 2021 से अपनी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर देंगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...