मंडी के प्रियांशु ने पेश की मिसाल, न बैंड बाजा न बरात, दूल्हा अकेला ही गया दुल्हन लेने,

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

कोरोना काल में जहां लोग शादियों में एकत्रित होने से नहीं मान रहे। वहीं मंडी के सैनी परिवार ने एक मिसाल पेश की है। यहां कोई बैंड बाजा व लोगों का हुजूम नहीं उमड़ा। दूल्हा अकेला ही अपने दुल्हन लेने के लिए रवाना हो गया। सैनी परिवार के मुखिया परस राम सैनी के इकलौते बेटे प्रियांशु की शादी 26 अप्रैल को यानी आज गुजरात की मन्विशा से तय है। लेकिन कोरोना संकट के चलते परिवार ने इस शादी को साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया।

मंडी से शादी में केवल दूल्हा ही गुजरात गया है। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी ऑनलाइन ही इस शादी को देखेंगे ओर वर वधु को आशीर्वाद देंगे। परस राम सैनी बताते हैं कि कोरोना के इस दौर में हमें ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है, इसलिए शादी तय समय पर हो, इसके लिए हमने इसे सूक्ष्म तरीके से करने का निर्णय लिया है। कोरोना के हालात ठीक होने के बाद बड़ा आयोजन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...