कांगड़ा के संदू बरग्राह के पास एचआरटीसी बस पलटी, एक महिला की मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

उप मण्डल धीरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कहनफट के समीप परिवहन निगम की एक बस के दुर्घटना ग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई तथा 9 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह परिवहन निगम पालमपुर डिपो की बस (एच पी 37 सी 5625) सदु से पालमपुर की ओर जा रही थी तो कहनफट से कुछ दूरी पर यह बस एक तीखे मोड पर सड़क से नीचे पलट गई जिससे बस में सवार 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बस से बाहर निकालकर गाड़ियों से टांडा अस्पताल भिजवा दिया।

घायल सवारियों में से एक महिला ने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान कंचन चैधरी ने लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सवारियों को बस से निकालने में मदद की। धीरा पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई जितेंद्र सिंह भी अपने साथियों सहित मौके पर पहुंच गए और घटना की विस्तृत रिपोर्ट ली।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस टांडा अस्पताल में घायलों से जानकारी लेने पहुंच गई थी। दुर्घटना के करणों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। चालक प्रवीण कुमार व परिचालक संतोष कुमार भी घायल हैं। आरएम पालमपुर उत्तम सूद भी घायलों का हाल जानने के लिए टांडा अस्पताल पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...