
नूरपूर, देवांश राजपूत
पुलिस थाना नूरपुर के तहत जोंटा में हुए सड़क हादसे में पति पत्नी के बाद उनकी बेटी की भी मौत हो गई। मस्तगड़ निवासी 16 वर्षीय गुरलीन कौर इस हादसे में घायल हो गई थी जिसे उपचार के लिए जालंधर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। लड़की का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गौतलब है कि पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर जोंटा के नजदीक एक निजी गाड़ी सैन्य जिप्सी से टकरा गई। इस हादसे में मस्तगढ़ निवासी सतविंदर सिंह और उनकी पत्नी चंपा देवी की इस हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में दम्पति का बेटा यशप्रीत और बेटी गुरलीन सहित दो अन्य महिलाएं घायल हो गई थी। देर रात ज़ख्मो का ताव ना सहते हुए गुरलीन कौर ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार चार अन्य लोग जिनमें दो बच्चे शामिल हैं, घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह लोग शादी से लौट रहे थे और जौंटा के समीप विपरीत दिशा में आ रही सैन्य जिप्सी के साथ इनकी आल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायल पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है।
एसएचओ नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दम्पति की मौत के बाद उनकी बेटी की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया
