सिविल अस्पताल जवाली में हुए 74 थ्रोट सैंपल व 29 रैपिड टेस्ट, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव।

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

सिविल अस्पताल जवाली में थ्रोट सैंपल व रैपिड टेस्ट की लगातार रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी सिविल अस्पताल जवाली में थ्रोट सैंपल व रैपिड टेस्ट हुए। डॉ मनीष धीमान, डॉ पूजा प्रिया, दन्त तकनीशियन सुनील धीमान, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंजू बाला, सुमन बाला, कृष्णा सन्याल की टीम द्वारा 74 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए, वहीं फार्मासिस्ट भारत भूषण व मनीषा द्वारा 29 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। रैपिड टेस्ट में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सैंपल लेने से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देव राज, पिंकू व रजनी द्वारा अस्पताल परिसर को सेनेटाइज किया गया, तदोपरांत थ्रोट सैंपल देने आए लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए दूर-दूर बैठाया गया तथा मास्क लगाने की हिदायत दी गई।

बीएमओ जवाली डॉ रंजन मेहता ने बताया कि सिविल अस्पताल जवाली में शुक्रवार को 74 लोगों के थ्रोट सैंपल लिए गए हैं जिनको टेस्ट के लिए टांडा भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। वहीं 29 रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं तथा मास्क व सेनेटाइज का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...