कोरोना महामारी को लेकर जयराम सरकार उठा रही सही कदम: रूपा शर्मा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

सक्षम गुड़िया बोर्ड उपाध्यक्षा रूपा शर्मा नेे कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  लिये गये महŸवपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये निर्णयों में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 1 मई से शुरू होने वाला मुफत टीकाकरण अभियान शामिल है।
जिसमें 31 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता करवाने हेतु सरकार 400 करोड़ रू से अधिक राशि खर्च होगी।इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार से 13 आॅक्सीजन प्लांट लगवाने की मांग करना प्रदेश वासियों के प्रति गंभीर चिंता माननीय मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों को खण्ड स्तर पर न्यूट्रिशन किट तथा वाहन की उपलब्धता का प्रावधान किया गया है ताकि उनका उपचार जल्द हो सके।
उन्होंने बताया कि  प्रदेश सरकार द्वारा हर मेडीकल काॅलेज में एक निगरानी टीम गठित करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना वारियर आऊटसोर्स कर्मियों को प्रति शिफ्ट 200 रू की प्रोत्साहन राशि देना उनके उत्साहवर्धन में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की हाजरी , सप्ताह में 5 दिन की कार्यप्रणाली  तथा सप्ताह के अन्त में दो दिन आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी अन्यं व्यावसायिक दुकानों को बन्द करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है जो कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेशवासियों के प्रति चिंता को दर्शाता है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया । उन्होंने सभी दलों तथा जिम्मेवार बुद्धिजीवियों को एकजुट होकर सरकार को सहयोग देने में अपनी अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया है ताकि देवभूमि को इस महामारी से मुक्त किया जा सके।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...