पंजियाडा के एक बुजुर्ग हुए लापता, रोजाना की तरह निकले थे सैर करने

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, गुरूदेव राणा

उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नाहरवन के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले प्रकाश जग्गी आयु 65 बर्ष पुत्र बाबू राम निवासी पंजीयाडा डाक घर अधवानी जोकि शिक्षा विभाग से बतौर अध्यापक सेवा निवृत हैं।

जानकारी अनुसार बीते वीरवार (दिनाँक 22.04.2021) को अपने घर से रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए निकले थे, परंतु सैर करने के उपरांत घर वापिस नहीं लौटे।

रोजाना की तरह समय पर घर ना आने पर उक्त बुजुर्ग के घर वालों ने उनको ढूँढना शुरू कर दिया, काफी देर तक और आसपास वालों से पूछने के बाद भी उक्त बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल पाया तो घर वालों ने ज्वालामुखी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकाश जग्गी (गुमशुदा बुजुर्ग) की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने सम्बन्धित नाहरवन पंचायत के जंगलों, चंबापतन दरिया के किनारे,अधवानी, एवं साथ लगते सभी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक स्थानीय पुलिस को कोई भी सफ़लता हाथ नहीं लगी।

उस मामले बारे डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि उक्त गुमशुदा बुजुर्ग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, और पुलिस उक्त बुजुर्ग को तलाशने का हर संभव प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...