पालमपुर सेना भर्ती: उम्मीदवार 27 अप्रैल तक करवाएं कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में स्वास्थ्य जांच

--Advertisement--

Image

मंडी 23 अप्रैल, नरेश कुमार

भर्ती निर्देशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी एम राजराजन ने सूचित किया है कि सीएच सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित सेना भर्ती में जिन उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षण में कुछ कमियां पाई गयी थी, उन कमियों को चैक करने के लिए 1458 उम्मीदवारों को कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर भेजा गया था । उन्होंने बताया कि इन उम्मीदवारों में से 88 उम्मीदवारों ने अभी तक कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में जाकर अपनी जांच नहीं करवाई है ।

उन्होंने पुनः उन 88 उम्मीदवारों को सूचित किया है कि वे 27 अप्रैल, 2021 तक या इससे पूर्व कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में अपनी जांच करवाए लें, क्योंकि इसके बाद कोविड के कारण उनकी जांच नहीं की जायेगी । उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार 27 अप्रैल तक अपनी जांच नहीं करवायेगा, उसको अनुपस्थित समझ कर अनफिट कर दिया जायेगा, जिसके लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेवार होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...