बनोई में नकाबपोश युवकों ने बन्दुक की नोक पर सुनार से की एक करोड़ की लूटपाट

--Advertisement--

Image

बनोई, अंशुल दीक्षित

शाहपुर में नकाबपोश युवकों ने हवा में फायर कर एक सुनार से करीब एक करोड़ की लूटपाट की है।घटना शाहपुर के बनोई-घरोह सड़क मार्ग पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाहपुर में आजतक कि सबसे बड़ी लूट है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाहपुर के बनोई में रत्न चंद एंड संस् के मालिक शम्मी निवासी नागनपट्ट बंड़ी गुरुवार शाम को रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद करके सोना-चांदी की ज्यूलरी लेकर स्कूटी पर अपने घर जा रहे थे।

उनके साथ उनका कारीगर दिलीप कुमार निवासी कोलकाता भी था।अभी वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल पर दो-तीन युवक आए,जिन्होंने पहले स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया तथा मारपीट करके पिस्टल से हवा में फायर कर ज्यूलरी का बैग छीन कर भाग गए।इस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार की आंखों में मिर्ची का पॉडर डालकर उसके साथ भी मारपीट की।

घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को कांगड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां वे उपचारधीन है।बताया जा रहा है कि सुनार के बैग में 3 से चार किलो सोना आभूषण,चांदी व 2 से तीन लाख नकदी थी जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...