नूरपुर के भड़वार गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित,एरिया सील, माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन घोषित।  

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत :

एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी है कि भड़वार गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण उनके घर को माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है जबकि साथ लगते घरों को बफर जोन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को तुरन्त प्रभाव से पूरी तरह से सील कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

एसडीएम ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त आने-जाने वाले सभी लोगों तथा वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों सहित क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर आम लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। जबकि मेडिकल इमरजेंसी, मेडिकल सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में तैनात लोगों को बंदिशों में छूट रहेगी।

सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया सभी संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों को उनकी मांग पर रोज़मर्रा की जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति विकास खंड कार्यालय नूरपुर द्वारा सुनिश्चित करवाई जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि सभी लोगों को मास्क अथवा फेस कवर लगाना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करना भी लाज़िमी होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...