
काँगड़ा, राजीव जस्वाल
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मिन्हास ने कहा कि सरकारी कर्मचारी इस त्रासदी के समय सरकार के साथ हैं। वे किसी भी तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं। जिला प्रधान ने कहां की कर्मचारियों ने 24-24 घंटे भी ड्यूटी कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है और त्रासदी में हर तरह की परीक्षा के लिए कर्मचारी तैयार हैं।
एनपीएस कर्मचारियों का भी परिवार होता है, जिसकी सुरक्षा को लेकर आज हिमाचल का एक लाख एनपीएस कर्मचारी चिंतित हैं। वे सरकार से उसी परिवार की सुरक्षा के लिए 2009 की केंद्र की अधिसूचना को हिमाचल में लागू करने की मांग रख रहे हैं।
