इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन पर कसी नकेल, वसूला लाखों रुपये का जुर्माना

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

इंदौरा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर आज इंदौरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।  थाना इंदौरा के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया कि यह सारी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई है।

उन्होंने बताया की उन्हें सूचना मिली के अरनी यूनिवर्सिटी से मात्र कुछ ही दूर इंदौरा क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे लगे क्रेशर उद्योग में बड़ी मशीनरी लगाकर ब्यास नदी में सरेआम अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज थाना इंदौरा की पुलिस टीम को साथ लेकर ब्यास नदी के किनारे बताई गई जगह में दविश दी।

दविश की सूचना मिलते ही अवैध खनन करने वाले लोगों में हड़बली मच गई। इस दौरान शिवशंकर स्टोन क्रेशर इंदौरा की एक फोकलेंन मशीन ओर एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके पर काबू किया गया। वहीं, थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने बताया कि फोरलेन मशीन को 2 लाख ओर टिप्पर को 20 हजार रुपये सहित दोनों वाहनों को कुल 2 लाख 20 हजार रुपये  मौके पर जुर्माना किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...