शराब कारोबारी लूट केस: चंड़ीगढ़ से एक और आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हिमाचल के ऊना जिले में शराब कारोबारी से लूट के मामले में ऊना पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी भी चंडीगढ़ के 49-सेक्टर से की है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इससे पहले ऊना पुलिस ने पंजाब के खन्ना से एक व्यक्ति को आरोपियों को जाली सिम कार्ड देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान ऊना पुलिस की टीम ने एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी विनोद धीमान सहित एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में चंडीगढ़ के 49 सेक्टर में रेड कर दो युवकों व एक महिला को गिरफ्तार किया था।

ऊना पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर रेड कर कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। शराब कारोबारी के कार्यालय से लूट मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो युवकों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आरोपी महिला को 15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...