टी-20 वर्ल्ड कप के नौ स्टेडियमों में धर्मशाला स्टेडियम भी शामिल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

इस साल अक्तूबर और नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला ने पहली बाधा पार कर ली है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए प्रस्तावित नौ स्टेडियमों में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला को भी शामिल किया है। ऐसे में अब धर्मशाला में वर्ल्ड कप के मैच मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की ओर से प्रस्तावित नौ स्टेडियमों की रिपोर्ट आईसीसी को भेजी जाएगी। आईसीसी ही अंतिम मुहर लगाएगा। नौ स्टेडियमों में एचपीसीए का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के स्टेडियम शामिल हैं।

एचपीसीए सचिव सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि बीसीसीआई की ओर से प्रस्तावित नौ स्टेडियमों में धर्मशाला का नाम भी आया है। आईसीसी की तरफ से ही फाइनल मुहर लगाई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टी-20 वर्ल्ड कप के मैच धर्मशाला में होंगे। इससे पहले बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और बीसीसीआई में अहम पद संभाल चुके अनुराग ठाकुर ने भी यहां टी-20 वर्ल्ड कप के मैच करवाने की बात कही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...