
फतेहपुर, अनिल शर्मा:-
नवनिर्वाचित बीडीसी तमन्ना देवी मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ी-बतराहण की वार्ड सदस्य शशि बाला को साथ लेकर फतेहपुर एसडीम कार्यालय में पहुंची और उन्होंने अपने पंचायत की समस्याओं बारे लिखित रूप से अवगत करवाया ।
तमन्ना देवी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, पशु अस्पताल के भवन की जर्जर हालत से अवगत करवाया व एसडीएम फतेहपुर को अपने पंचायत कार्यालय में आने का न्यौता भी दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं आ रही हैं, उनको लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं जब एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी पंचायत के सम्बंधित कार्य होंगे, उनको समय पर पूरा किया जाएगा।
