हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लगाई नई बंदिशें

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन को लेकर बात की है। सीएम ने बताया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अब नई गाइड लाइन के अनुसार शादियों में 50, सोशल गेदरिंग में 50 व अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी।

वहीं प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। वहीं सोमवार से शुक्रवार को 50 प्रतिशत स्टाफ कार्यालयों में उपस्थित रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 50 प्रतिशत बसों का संचालन होगा। सीएम ने देवभूमि के मंदिरों के बारे में कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर 23 अप्रैल को मंत्रीमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। मंदिरों की व्यवस्था पर भी कुछ बंदिशें लागू की जा सकती है।

बाहर के प्रदेशों में कार्य कर रहे लोग यदि हिमाचल आते हैं तो उन्हें अपने साथ कोरोना रिपोर्ट लेकर आना है। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोग कोरोना टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं तो उन्हें खुद को सेल्फ क्वारंटाइन करना होगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि फिलहाल इंटर स्टेट बसों का संचालन जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...