ऊना जिला में लगाई पाबंदियां, रविवार को बाजार बंद रहेंगे, धार्मिक और सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला ऊना में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद 22 अप्रैल 2021 से नई पाबंदियां लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने कहा नए आदेशों के अनुसार रविवार को जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, लेकिन दवा दुकानों, होटल, ढाबों व रेस्त्रां पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।

उन्होंने कहा दूध, डेयरी, फल, सब्जी तथा मीट की दुकानें भी रविवार के दिन प्रातः 7 बजे बजे से शाम 8 बजे तक खुली रह सकती हैं। इसके अलावा बार्बर शॉप्स व सैलून भी रविवार के दिए प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं तथा परंपरा के अनुसार यह दुकानें मंगलवार के दिन बंद रहेंगी।

राघव शर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम को बाजारों में वाहन के माध्यम से नए आदेश की घोषणा करवाने को कहा गया है। इसके साथ ही श्रम विभाग तथा स्थानीय व्यापार मंडल के माध्यम से भी दुकानदारों को इन आदेशों से अवगत करवाएंगे।

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद तथा अन्य सभी प्रकार के सामूहिक आयोजनों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। सिर्फ विवाह व दाह-संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन ही एसडीएम की पूर्वानुमति से किया जा सकता है।

डीसी ने कहा जिला ऊना में कोरोना संक्रमण की दर चिंताजनक रूप से 25 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में सभी को नए नियम मानने होंगे, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। राघव शर्मा ने कहा सभी मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...