देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू के पारला भुंतर में दीपक इलेक्ट्रॉनिक नाम की एक दुकान में रात के समय आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखे सामान का 15 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। भुंतर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात के समय दीपक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में दुकान के मालिक को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकान का मालिक दीपक घई तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया गया।

दुर्गा सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दिया गया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आग खीमी राम शर्मा के सिल्वर फेस कंपलेक्स के होटल में बने किराए की दुकान में लगी बचाई गई। संपत्ति में उपरोक्त होटल अन्य पांच दुकानें अनुमानित राशि एक करोड़ से ज्यादा कीमत की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...