पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रिहालपुरा के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रिहालपुरा के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कोविड वैक्सीन लेने से उसकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

जानकारी के अनुसार हेमराज (58) पुत्र जगत राम निवासी गांव रिहालपुरा डाकघर कांगड़ा को 17 अप्रैल को दोपहर के समय उनके गांव रिहालपुरा में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी।

उसी रात सांस लेने में हेमराज को थोड़ी तकलीफ हुई व अगले दिन 18 अप्रैल को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई व आंखों के सामने अंधेरा छा गया, उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, जिसके चलते परिजनों ने उन्हें कांगड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जिनका रात के समय निधन हो गया है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि हेमराज को कोई भी बीमारी नहीं थी। थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण ने बताया कि सोमवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत का क्या कारण था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...