परीक्षा शुरु होने के 12 दिन पहले डेटशीट जारी करने का रहेगा प्रयास

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा शुरु होने से 10 या 12 दिन पहले परीक्षार्थियों को डेटशीट की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि बोर्ड परीक्षाएं शुरु कब से शुरु होंगी। एक मई को प्रदेश सरकार द्वारा कोविड पर समीक्षा बैठक की जाएगी।

उसके बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह परीक्षाओं का शैडयुल बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के बीच दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं को 17 मई तक स्थगित कर दिया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरु हुई थी।

दसवीं व बारहवीं के परीक्षार्थियों ने एक ही पेपर दिया था कि सरकार ने परीक्षाओं को 17 मई तक स्थगित कर दिया। अब बोर्ड परीक्षार्थी नई डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थी दुविधा में हैं कि नई डेटशीट में पहले किस विषय का पेपर होगा और बाद में किस विषय का, ताकि वे उसके अनुसार अपनी तैयारी पक्की कर सकें।

उधर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी जारी रखें। एक मई को होने वाली कोविड समीक्षा बैठक के बाद ही तय हो पाएगा कि परीक्षाएं होनी हैं तो किस तरह से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दसवीं व बारहवीं की नई डेटशीट परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरु होने के 10 या 12 दिन पहले जारी करने कोशिश रहेगी ताकि परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए समय मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...