कोरोना संक्रमितों के लिए आयुष काढे़ के 1000 पैकेट होंगे वितरित

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

मंडी जिला में करोना संक्रमितों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़े के 1000 पैकेट वितरित किए जाएंगे। आयुष विभाग ने ये पैकेट स्वास्थ्य विभाग को सौंपे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोविन्द राम शर्मा ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि काढ़े के पैकेट होम आईसोलेट हुए कोविड-19 के रोगियों की मैडीसिन किट में शामिल कर संक्रमितों तक पहुंचाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने मंडी में कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान आयुष विभाग को होम आइसोलेट करोना रोगियों को आयुष काढ़ा देने निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने रोगियों को काढ़े के सेवन की विधि व मात्रा बताने केे भी निर्देश दिए थे। आयुष विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बना रहा है।
उन्हांेने कहा कि जिला मंडी में डेडिकेटिड कोविड केयर सेन्टर सदयाना में भी आयुष काढ़े के 75पैकेट उपलब्ध करवाए गए हैं। यहां आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों की देख-रेख में उपचाराधीन रोगियों को सुबह व शाम आयुष काढ़ा दिया जा रहा है।

ये हैं काढ़े के मुख्य घटक
डॉ. गोविंद राम शर्मा ने कहा कि आयुष काढे़ में मुख्य घटक, तुलसी, दालचीनी, सौठ व कालीमिर्ची का मिश्रण किया गया है और यह लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अति उत्तम है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाईन के अनुसार आयुष विभाग द्वारा मंडी जिला में गत वर्ष से ही कोरोना रोगियों और संक्रमण से ठीक हुए लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा दिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...