चाचा-भतीजी ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटके मिले शव।

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, व्यूरो

पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत एक गांव में 26 वर्षीय युवक तथा 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक तथा मृतका का चाचा-भतीजी का रिश्ता था।

दोनों ने रिहायशी मकान में पंखे के कुंडे के साथ रस्सी लगाकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों घर पर अकेले थे। युवक की माता दोपहर के समय जब घर पहुंची तो बेटे को आवाजें लगाईं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने दरवाजा खोल कर देखा तो दोनों एक ही कुंडे के साथ फंदे पर लटके हुए थे।

घटना की सूचना मिलने पर घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक म्यूजिक सिखाने का काम करता था जबकि लड़की उसके पास म्यूजिक सीखने आती थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इन दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया, इसकी तफ्तीश चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...