वन मंत्री राकेश पठानिया ने नगर परिषद नूरपुर में शहर के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक की।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन मंत्री राकेश पठानिया ने नगर परिषद नूरपुर में एक बैठक की और शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही शहर में नए कार्य क्या-क्या होने है उनके बारे विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर वन मंत्री ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने को कहा साथ ही उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने व्यापारी वर्ग से पॉलिथीन प्रयोग न करने की अपील की है क्योंकि इससे नालियां बंद हो जाती है।

उन्होंने  शहर में सोलर पैनल लगाने के लिए जगहें चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि शहर में सोलर लाइट लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि शहर की नालियां साफ करने के लिए कुछ मशीन मंगवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी की समस्या दूर की जाएगी और लोगों को पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ,नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा,उपाध्यक्ष रजनी महाजन व विभिन्न वॉर्डों के पार्षदों के अलावा कई गणमान्य  लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...