प्रधानाचार्य पर छात्र को पीटने का आरोप, बच्चे की मां ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

जिला शिमला में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक विद्यार्थी को पीटने का आरोप लगा है। बच्चे के अभिभावकों ने शिकायत एसपी शिमला को दी है। इसमें बच्चे की माता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है। वे राजस्थान का रहने वाले हैं।

बच्चे की मां ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि पांच मार्च से स्कूल प्रशासन ने बच्चे की बात उनसे नहीं करवाई। इस बीच बच्चे ने अपने सहपाठी के स्वजन से अपनी बड़ी बहन को फोन करवाया। इस दौरान अपनी आपबीती बताई। बच्चे की मां ने बताया कि जब हमने स्कूल में बच्चे से बात करनी चाही तो हमें बोला गया कि यह नियम के खिलाफ है। नियम के मुताबिक दो माह से पहले बच्चे से बात नहीं की जा सकती है।

इस दौरान बच्चे ने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि प्रधानाचार्य ने उसे 30 थप्पड़ मारे हैं। बच्चे की मां ने दावा किया है कि उनके पास निदेशक की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। महिला ने प्रशासन से मामले पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को जांच के लिए डीएसपी ठियोग को भेज दिया है। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने कहा कि शिकायत के बाद मामले की जांच डीएसपी ठियोग को दे दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...