बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, काटकर खेतों में रखी फसल भीगी

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर के तहत किसानों की खून पसीने की मेहनत से तैयार की गई और लगातार सूखे की मार सहती गेहूं की फसल पर अब बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। आलम यह है कि शुक्रवार देर शाम को भी क्षेत्र में बारिश की बूदें किसानों की मेहनत पर जमकर बरसी और शनिवार सुबह भी झमाझम बारिश का दौर जारी है।

कोविड-19 के मुश्किल भरे दौर में किसानों ने इस उम्मीद में फसल की बिजाई की थी कि अच्छी फसल होने से चार पैसे की आमद होगी तो घर में सालभर का अनाज आएगा। लेकिन यहां भी किसानों की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।

हालात यह हैं कि असिंचित क्षेत्रों में जब गेहूं की फसल को बारिश की भारी जरूरत थी और किसान लगातार आसमान को निहार रहे थे तब आसमान भी लगातार उनसे रूठा रहा और अब जब फसल पककर तैयार है और किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है तो किसानों की उम्मीदों पर आसमान से लगातार संकट बादल बरस रहे हैं ।

आलम यह है कि उपमंडल नूरपुर के अधिकतर असिंचित क्षेत्रों में सूखे की मार झेलती हुई गेहूं की फसल इस बार करीब 15 दिन पहले ही पककर तैयार हो गई है, जिसे किसानों ने भी जोरशोर से समेटना शुरू कर दिया था। लेकिन एकाएक मौसम के बिगड़ने से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

खेतों में भीग चुकी फसल को यहां अब सुखाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा झोंकनी पड़ेगी तो खड़ी फसल को काटने के दौरान नम जमीन से मिट्टी आएगी, जिससे पशुचारे के तौर पर तूड़ी पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। कुलमिलाकर बिगड़े मौसम ने किसानों के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्‍यक्ष सुरेश पठानिया का कहना है इस बार मौसम की बेरुखी के कारण गेहूं की फसल सूखे की भेंट चढ़ चुकी है। फसल से किसानों की लागत भी पूरी नहीं होगी। रही सही कसर अब आसमानी बादलों ने पूरी कर दी है। प्रदेश सरकार क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...