दुर्घटना: ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे चल रहे बाइक सवार की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

अम्ब के ऊना रोड पर भयाना पेट्रोल पंप के सामने हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय राजिंद्र सिंह पुत्र बद्री नाथ गांव चिड़ियावन तहसील चंदौली जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। राजिंद्र यहां अम्ब क्षेत्र में पिछले काफी अरसे से मेहनत मजदूरी करता था।

उधर, हादसे की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है रात करीब 11 बजे अम्ब से ऊना की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने भयाना पेट्रोल पंप के सामने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान बाइक सवार राजिन्द्र सिंह ट्रक के पीछे टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वहां रुकने की बजाय मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। लेकिन इस दौरान वहां सैर कर रहे कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी में पीछा कर उसे कटौहड़ कलां में स्थित एक ढाबे के पास दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर आरोपित चालक गुरमुख सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी चंदपुर कोटला पॉवर हॉउस तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...