हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो लगेगा कर्फ्यू- मुख्‍यमंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कोरोना संक्रमण की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही तो हिमाचल प्रदेश में भी कर्फ्यू लगाने की नौबत आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि स्कूलों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के 21 अप्रैल के बाद भी खुलने के संभावना कम है। सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने को लिए पहले के दिशानिर्देशों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।  लॉकडाउन, कफ्र्यू या शनिवार को कार्यालय बंद रखने का फैसला नहीं लिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री स्वयं ऊना व कांगड़ा सहित अन्य जिलों का दौरा कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बैठक कर हालात का जायजा लेंगे। होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की सहायता और परामर्श के लिए चिकित्सकों को उनसे संपर्क करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दवाएं, ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बताया कि प्रदेश में अब तक आरटी-पीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रूनाट और सीवी नॉट से 13,60,794 लोगों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 11,87,275 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान एवं जेसी शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, मिशन निदेशक एनएचएम डा. निपुण ङ्क्षजदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...