नूरपुर के श्री बृजराज स्वामी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के आदेश के चलते नूरपुर के एेतिहासिक किला मैदान में स्थित भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर के कपाट शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर देश भर में सभी स्मारकों को 15 मई तक बंगाल करने के आदेश जारी किए हैं।

चूंकि नूरपुर में श्री बृजराज स्वामी मंदिर किला मैदान में स्थित है तो ऐसे ही यह मंदिर भी केंद्रीय पुरातत्व विभाग के आदेश की चपेट में गया। शुक्रवार को सिर्फ मंदिर के पुजारी को ही पूजा पाठ करने की इजाजत थी। श्री बृजराज स्वामी मंदिर के कपाट बंद होने से श्रद्धालु निराश हैं,

उनका कहना है कि प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खुले है व श्रद्धालु सरकार के दिशा निर्देश का पालन कर रहे हैं तो ऐसे में मंदिर के कपाट बंद करना सही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि यह मामला केंद्रीय पुरातत्व विभाग के समक्ष उठाया जाए व मंदिर के कपाट खुलवाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...