थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर, व्यूरो रिपोर्ट

एक और जहां किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं कि आज गेहूं की फसल की  खरीद शुरू हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एक दर्दनाक घटना पेश आई है। विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पुरूवाला के बल्लूवाला गांव की एक महिला गेहूं की थ्रेशिंग करते समय शाफ़्ट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

पुरूवाला पंचायत के पूर्व प्रधान कमल ने बताया कि आज दोपहर विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पुरूवाला के बल्लूवाला गांव की एक महिला गेहूं की थ्रेशिंग कर रही थी।  अचानक हवा चलने से मशीन के साथ बिछाई गई पल्ली उड़कर ट्रैक्टर और मशीन के बीच लगी शाफ़्ट में फंस गई और महिला उसकी चपेट में आ गई।

जिसके कारण इस महिला की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवाला के बल्लुवाला गांव की  एक महिला की थ्रेशर  की चपेट में आने से मौत हो गई हैं। शव को सिविल अस्पताल पांवटा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...