चाचा ने भतीजे को मारी गोली, युवक घायल

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा है। इस बार गोली चलने का मामला शिमला से आया है, जहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर दोनाली से फायर किया है। जानकारी के अनुसार, शिमला जिला के नेरवा थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिक्करी के गांव हिमग्राम में यह गोलीकांड हुआ है।

परिवारों में विवाद के चलते गोली चलाई गई है। एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बीती रात पदम सिंह टिक्करी नेरवा ने अपने ही भतीजे ललित कुमार को बंदूक से गोली मार दी थी। घायल को रात ही एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ललित को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

शिमला के एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस में दर्ज घायल के बयानों के अनुसार, घायल युवक ललित अपनी बहन के साथ रहता है। उसकी बहन बोल नहीं सकती है। आरोप है कि चाचा ललित की बहन यानी अपनी भतीजी को बिना वजह डांटता रहता था।

बुधवार रात 11 बजे जब ललित इस बाबत चाचा से बात करने गया को चाचा ने गालीगलौज की। इस दौरान आरोपी ने ललित पर गोली दाग दी, जो कि उसकी टांग में लगी है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...